ब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार

आरा : गड़बड़ी का मामला, विवादित जमीन के म्यूटेशन का कर्मचारी और अंचलाधिकारी पर आरोप…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा : उदवंतनगर अंचल में एक राजस्व कर्मचारी और अंचलाधिकारी पर रुपए लेकर विवादित जमीन का म्यूटेशन कराने का आरोप है। ब्लॉक में उपस्थित जमीन का खरीदार राहुल सिंह, चंदन सिंह, कामाख्या सिंह, हरेराम सिंह ने कहा कि एक जमीन का म्यूटेशन कराने में लगभग 15000 रुपया खर्चा हो चुका है। इसके बाद भी मेरा मोटेशन नहीं हो पाया है। जमीन को विवादित बता कर रिजेक्ट कर दिया गया। वहीं दूसरे लोगो का न्यायालय में विवादित जमीन का पैसा ले देकर मोटेशन कर दिया जा रहा है।

आपको बता दे की लगभग साल भर पहले महज 2500 रुपये के लिए चकबंदी कार्यालय के कर्मचारी ने अपनी नौकरी दांव पर लगा दी। घूस लेने के दौरान भ्रष्टाचारी चकबंदी कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।

राहुल सिंह ने कहा की कर्मचारी अनिल कुमार पंत के द्वारा अंचलाधिकारी ने पैसा का डिमांड किया था। मेरे द्वारा पैसा नहीं दिए जाने पर मेरा काम नहीं किया गया। आपको बता दे की सिर्फ उदवंतनगर अंचल ही नहीं सभी अंचल में लगभग ऐसा ही मामला देखने को मिल रहा है। उदवंतनगर अंचलाधिकारी द्वारा विवादित जमीनी का मोटेशन किया जा रहा है। केवल सच के पास इसका प्रूफ भी है। इस मैटर में पैसा लेन देन का कुछ ऑडियो भी वायरल हुआ है।

इस मैटर पर सीओ से बात करने की कोशिश की गई लेकिन सीओ द्वारा कॉल नहीं रिसीव किया गया। उसके बाद कर्मचारी से बात करने पे कर्मचारी द्वारा बताया गया की सारा काम सीओ द्वारा किया जा रहा है। मेरे द्वारा जो काम था वो कर दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!