अपराधप्रमुख खबरें

*अपराध/गोली मारकर हत्या करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।..*

गुड्डू कुमार सिंह /सहार थानान्तर्गत सुबह करीब 08:00 बजे सहार थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम-परेहाप में एक व्यक्ति कमलेश राय को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है एवं मृतक के भाई मनोरंजन राय को भी अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है।

इस संबंध में सहार थाना कांड सं0-166/24, दि०-09.09.2024, धारा-61 (2)/103(1)/109 /190/191(1)/191 (3) बी.एन.एस. 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु सहार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं थाना के सशस्त्र बलों एवं डी.आई.यू. टीम के साथ विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल ग्राम परेहाप पहुँचकर जख्मी को ईलाज हेतु प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र, सहार भेजा गया।

इस काण्ड का उद्भेदन में वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु FSL टीम के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संग्रह किया गया है।उक्त गठित टीम के द्वारा कांड के अनुसंधान के क्रम में कांड के नामजद अभियुक्त सुरज राय उम्र 23 वर्ष पिता रामाकांत राय एवं कांती देवी उम्र 50 वर्ष पति स्व० मदन राय दोनों ग्राम-परेहाप, थाना-सहार, जिला-भोजपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!