अपराध

भोजपुर :- गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर  गिरफ्तार।..

गुड्डू कुमार सिंह /आरा:-विधि-व्यवस्था संधारण हेतु एवं मादक पदार्थों के खिलाफ रेड /छापेमारी के क्रम में आरा नगर थानान्तर्गत कुल 9.599 किलोग्राम गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार बताते चले की  समय करीब 11.00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नगर क्षेत्रान्तर्गत मुहल्ला रघुटोला स्थित बारह नंबर लख के पास एक व्यक्ति सूरज कुमार उर्फ सुनिल कुमार के घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। जो गांजा तस्कर है, चोरी छिपे गांजा की खरीद-बिकी का काम करता है। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० देवराज राय, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष आरा नगर थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० गुरु प्रसाद, पु०अ०नि० रामाकांत मांझी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विषेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 12.05 बजे मुहल्ला रघुटोला उक्त व्यक्ति के घर पर पहुँची तो पुलिस की टीम को देखकर एक व्यक्ति अपने घर से भागने लगा जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से पकडा गया।

तथा उसके घर की विधिवत तलाशी लगी गयी, तलाशी के क्रम में उसके घर के अन्दर एक कमरे के कोने में रखा दो लाल रंग के प्लास्टिक के बोरा में कुल-9.599 कि०ग्रा० गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुरज कुमार, उर्फ सुनिल कुमार, पिता-स्व० मनोज साह सा०-रघुटोला थाना-आरा नगर जिला-भोजपुर।बताय जा रहा है। तथा इस संबंध में आरा नगर थाना कांड सं0-425/24, दि0-13.07.24, धारा-20 (b) (ii)/29 NDPS Act दर्ज किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!