01 अपराधी लाईसेंसी बंदूक एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार।…

गुड्डू कुमार सिंह-चरपोखरी थाना अंतर्गत दिनांक 21.09.2023 को समय करीब 09:00 बजे रात्रि में वादी हरियाणा पाण्डेय, पे० – स्व० भोला पाण्डेय, सा०+पो०- नगरी, थाना- चरपोखरी, जिला- भोजपुर के बड़े भाई हरेकृष्णा पाण्डेय, पे० – स्व० भोला पाण्डेय अपने लाईसेंसी बंदूक लेकर वादी के दरवाजे पर आये और गाली गलौज करते हुये वादी के घर के सामने फायर किया। इस संदर्भ में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर चरपोखरी थाना काण्ड सं0-193/ 2023 दिनांक-21.09.2023, धारा-504/506/307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

तथा उक्त कांड में शामिल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु0अ0नि0 संजय कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष चरपोखरी थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों के साथ गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेड / छापामारी कर उक्त कांड में शामिल अपराधकर्मी हरेकृष्णा पाण्डेय, पिता स्व० भोला पाण्डेय, सा०-नगरी, थाना-चरपोखरी, जिला – भोजपुर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से 01 लाईसेंसी दोनाली बंदूक एवं 06 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।


