भोजपुर जिला के सिन्हा ओ०पी० अन्तर्गत चोरी की 01 मोटरसाईकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार….

गुड्डू कुमार सिंह -आरा =19.04.2023 को नगर थानान्तर्गत वार्ड नं0-35, धरहरा क्षेत्र से 01 मोटरसाईकिल की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई थी। इस संबंध में नगर थाना द्वारा नगर थाना कांड सं0 304/23, दिनांक 19.04.2023, धारा 380 भा0द0वि० दर्ज कर चोरी की मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु निरंतर रेड / छापामारी की जा रही थी। इसी कम में दिनांक 06.08. 2023 को सिन्हा ओ०पी० अन्तर्गत सिन्हा बांध पर पु०अ०नि० राजीव कुमार, ओ०पी० अध्यक्ष सिन्हा ओ०पी० के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / बलों के साथ वाहन चेकिंग की कार्रवाई की जा रही थी। वाहन चेकिंग के क्रम में 01 मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। थाना के सशस्त्र बलों के द्वारा खदेड़कर उसे पकड़ा गया तथा पूछताछ की गई तो पूछताछ के क्रम में पकड़ाये गये व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाईकिल चोरी का हैं। इस संबंध में सिन्हा ओ०पी० द्वारा कांड दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की गई।