अपराधकिशनगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएस नर्सिंग होम के स्टाफ क्वाटर में संदिग्ध अवस्था में एक नर्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस।

मृतिका पश्चिम बंगाल के गवालपोखर थाना क्षेत्र के झाड़बाड़ी पोखरिया गांव की रहनेवाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी गयी है।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में चल रहे नर्सिंग होम इन दिनों लगातार विवादों से घिरे हुए हैं। कभी नर्सिंग होम से शराब की बोतलें बरामद हो रही हैं तो कहीं नर्सिंग होम की नर्स के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली स्थित डीएस नर्सिंग होम का है। यहां के स्टाफ क्वाटर में संदिग्ध अवस्था में एक नर्स की मौत का मामला प्रकाश में आया है। नर्सिंग होम के स्टाफ क्वाटर में पंखे से नर्स का शव लटका मिला है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे नर्स के परिजनों ने नर्सिंग होम परिसर में हंगामा कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका नर्स का नाम शदब बताया जा रहा है, जो पिछले डेढ़ वर्षों से नर्सिंग होम में कार्यरत थी। मृतिका पश्चिम बंगाल के गवालपोखर थाना क्षेत्र के झाड़बाड़ी पोखरिया गांव की रहनेवाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी गयी है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर आरोपी हत्यारे को चिन्हित कर उसे जल्द से जल्द सजा दिलवाएगी। वहीं मौके पर मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि नर्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल नर्सिंग होम को सील करने की प्रक्रिया चल रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button