यूपी के मेरठ में एक गन्ने के खेत में एक युवक और युवती के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई।दोनों एक गांव के ही रहने वाले थे। दोनों के बीच 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था,जो दोनों के परिजनों को पसंद नहीं था।शवों के कनपटी पर गोली लगी मिली है,जबकि पास में ही एक तमंचा भी पड़ा मिला है।जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव के रहने वाले संदीप कश्यप और ललिता जाटव के बीच पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों का ये प्रेम संबंध परिजनों को नागवार गुजर रहा था।दोनों के ही परिजनों ने उन्हें समझाने की कोशिश की,गांव समाज की दुहाई तक दी।लेकिन दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाकर एक दूसरे के होने की ठान रखी थी। रविवार सुबह दोनों अपने घर से गायब हो गए, दोपहर को परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की। संदीप के



लापता होने का पता उस वक्त चला जब युवती के पिता उसे ढूंढते हुए संदीप के भांजे के पास पहुंचे।गांव के लोगों ने दोनों के खेत में शव पड़े देखकर परिजनों को इसकी सूचना दी।दोनों की कनपटी पर तमंचे से गोली मारी गई थी और तमंचा युवती के शव के पास पड़ा था।शव मिलने की सूचना पर थाना जानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।सीओ सरधना सीपी सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है।मामला हत्या का है सुसाइड का इसकी जांच कराई जा रही है।वहीं दूसरी ओर लड़के के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या किए जाने का शक जताया है।सीओ सीपी सिंह का कहना है कि मौके से एक कारतूस का खाली खोखा और एक तमंचे में फंसा खोखा मिला है।इसके अलावा युवक की जेब से दो जिंदा कारतूस मिले हैं।उनके मुताबिक,मौके पर मिले सभी सबूत एकत्र किए गए हैं।युवक के हाथ का भी नूमना लिया गया है।सीओ का कहना है कि देखने पर ऐसा लग रहा है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड किया।हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच करेगी।फिलहाल ग्राम प्रधान की ओर से खेत में शव मिलने की सूचना के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर
Post Views: 333
Like this:
Like Loading...
Back to top button
error: Content is protected !!