देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सूबे में है घोटाले की सरकार:-नन्दकिशोर यादव

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सूबे में घोटाले की सरकार है।मिट्टी से लेकर अन्य घोटाले हो रहे हैं।जनता इस महागठबंधन की सरकार में पिस रही है।प्रश्नपत्र लीक मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मिट्टी घोटाला का मामला उजागर हो गई।शनिवार को कलाभवन में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है।कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी नए व पुराने कार्यकर्ता खुद को कमजोर नहीं समझे क्योंकि हमें लंबी लड़ाई लड़नी है।मोदीजी के नेतृत्व में देश विकास की नित्य नई कहानी लिखी जा रही है।उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबों के कल्याण के लिए क्यों नहीं कल्याणकारी योजना शुरू की गई।राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबों का कल्याण तो दूर गरीबों की मिट्टी तक बेचने से परहेज नहीं कर रहे। विपक्ष व अवसरवादी लोगों का बरगलाने का काम करें लेकिन हमलोग

राष्ट्रवादी विचारधारा को कमजोर नहीं होने देंगे।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव गणेश गुंजन ने किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष स्वदेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र चरण यादव, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. रामनरेश सिंह, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाह, विजय सिंह कुशवाहा, डॉ. विजय कुमार विमल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. जयप्रकाश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!