राज्य

भोजपुर:-बिहार गीत पर झूमे दर्शक।…

गुड्डू कुमार सिंह:आरा। पीरो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सम्राट अशोक भवन के शिलान्यास मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी कलाकारों ने बिहार गीत की मनभावन प्रस्तुति से शम्मा बांध दिया। इस दौरान बिहार के गौरव गाथा पर आधारित गीत – इहां

जनमली सीता मैया जाने सब संसार, हमार अइसन ह बिहार ,हमार अइसन ह बिहार की प्रस्तुति पर मौजूद लोग झूम उठे।

कार्यक्रम में कई अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान जाने माने एंकर व भोजपुरी फिल्म अभिनेता रविरंजन राय ने अपने ओजस्वी आवाज व चुटीले संवादों से लोगों को काफी प्रभावित किया। मौके पर जिलाधिकारी राजकुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रेया कश्यप, डीएसपी राहुल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों, पत्रकारों व अन्य प्रबुद्ध लोगों को नगर परिषद की मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय ने मोमेटों देकर सम्मानित किया।

मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, वार्ड पार्षद गुलजारो देवी,नीलम देवी, अफरोज आलम, तौफिक खान, चंदन कुमार, राहुल कुमार, शाहिद आलम, उप मुख्य पार्षद सुरेन्द्र प्रसाद केशरी, सत्येंद्र उपाध्याय, विकास पांडेय, सीबीएससी सेंट्रल स्कूल के निदेशक संतोष कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!