देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीमा इंतखाब बनी राजद जिलाध्यक्ष, तेज प्रताप के शादी समारोह से लौटने के दौरान हुई थी पति की मौत…

किशनगंज जिले में राजद के नए जिलाध्यक्ष के रूप में सीमा इंतखाब को मनोनीत किया गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्व ने अधिसूचना जारी कर सीमा इंतखाब को किशनगंज में राजद संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सीमा इंतखाब ने कहा कि वे पार्टी के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हम सभी को साथ लेकर चलेंगे एवं पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। गौरतलब हो कि सीमा इंतखाब दिवंगत राजद जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम उर्फ बबलू की धर्मपत्नी हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी समारोह में भाग लेकर पटना से वापस किशनगंज लौटने के दौरान अररिया के पास भीषण सड़क हादसे मे राजद जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम उर्फ बबलू की मौत हो गयी थी। मौत के बाद से ही जिलाध्यक्ष का पद रिक्त था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष

रामचंद्र पुर्व ने दिवंगत जिलाध्यक्ष बबलू की पत्नी सीमा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो को धन्यवाद देते हुए कहा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिवंगत जिलाध्यक्ष बबलु को उचित सम्मान दिया है।वही पूर्व राजद जिला अध्यक्ष मरहूम जनाब इंतखाब आलम उर्फ बबलू की अहल्या सीमा इंतखाब को प्रदेश महासचिव युवा राजद सह छात्र राजद किशनगंज के संरक्षक जनाब एमके रिजवी उर्फ नन्हा मुस्ताक ने बधाई देते हुए कहां के पार्टी ने इनको जिला अध्यक्ष बनाकर सही कदम उठाया है।जिला के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से मिल जुलकर जिला में संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया।छात्र राजद के जिला अध्यक्ष आदिल रब्बानी।छात्र राजद जिला प्रवक्ता मोहम्मद जहुर आलम रजवी उपाध्यक्ष इंजीनियर सुभाष सिंह छात्र सचिव हसीबुररहमान एवं समस्त छात्र राजद परिवार किशनगंज की ओर से सीमा इंतखाब को जिला अध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर किया और मुबारक बाद दिया।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!