

सिलिगुड़ी से मालदा जाने वाली डीएमयू ट्रेन गलगलिया के चेकपोस्ट से निमुगुड़ी जानेवाले मार्ग में मानव रहित फाटक में टक्कर से घटी घटना।75720 डीएमयू ट्रेन और मिट्टी लोड ट्रेक्टर की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत।ट्रेन का इंजन भी छतिग्रस्त हुवा है।मौके पर गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष राहुल कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे।सेकड़ो की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि धमाका की तरह आवाज काफी जोरदार हुई।बताया जा रहा है कि ट्रेन ड्राइवर काफी दूर से लंबी हॉर्न दबा रहा था किंतु ट्रेक्टर ड्राइवर धीरे-धीरे आराम से पार कर रहा था।फ़िलहाल अलुवाबारी/इस्लामपुर भाया ठाकुरगंज,बागडोगरा, की सभी ट्रेन रद्द कर दी गईं है।ठाकुरगंज स्टेसन पहुँची राधिकापुर डीएमयू ट्रेन को वापस वापस भेज दिया गया अलुवाबारी/इस्लामपुर।
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह
Post Views: 231
Like this:
Like Loading...
Back to top button
error: Content is protected !!