श्रीराम मंदिर निर्माण हिन्दुस्तान की राष्ट्रीय धरोहर – हाकीम प्रसाद

गुड्डू कुमार सिंह अयोध्या में भूमिपूजन समारोह के लिए रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने व भूमिपूजन करने के अद्भुत क्षण के गवाह बनाए जाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उत्साहित भाजपा नेताओं समेत कई सनातनी लोगों ने आरा के स्थानीय महावीर मंदिर रमना मैदान के प्रांगण में गगनभेदी नारे “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ जश्न मनाया, और साथ हीं आतिशबाजी भी की।
अयोध्या में हो रहे भूमिपूजन से प्रफुल्लित भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सह तरारी विधानसभा प्रभारी डॉ हरेन्द्र पांडेय ने कहा श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का दिन भारत के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया में रह रहे हर सनातनी लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। श्री राम मंदिर के निर्माण का सपना हर सनातनी लोगों के जेहन का हिस्सा है। वहीं जिला परिषद् भोजपुर के पूर्व चेयरमैन सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हकीम प्रसाद ने श्रीराम मंदिर भूमिपूजनोत्सव के दिन दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में आज का दिन सुनहरे पन्ने पर दर्ज होगा। आरा वासियों के अंदर युवाओं ने उत्साहित होकर दीप जलाने के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया। आज का दिन हर हिन्दुस्तानी के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण भारत के अमूल्य धरोहर के रूप में जाना जाएगा। इससे लोगों के बीच भाईचारे व मर्यादा आदि में रहने की परंपरा का सीख हर धर्म के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।वहीं दीप प्रज्वलन समारोह स्थल पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अमरेन्द्र शक्रवार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबर एक आक्रमणकारी था, जिसने हिन्दुस्तान पर आक्रमण किया और अयोध्या में राम मंदिर को ध्वस्त किया। ऐसे आक्रमणकारी बाबर द्वारा अवैध रूप से निर्मित बाबरी मस्जिद का विध्वंस हमारे लाखों रामभक्तों ने अपनी शहादत दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीराम मंदिर भूमिपूजन में आधारशिला रख कर देश की सांस्कृतिक व एकात्मता को मजबूत किया। श्रीराम मंदिर का निर्माण विश्व के लिए रोल मॉडल होगा तथा यह विश्व में सर्वधर्म समभाव का प्रतीक भी। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के कई गुणों को लोग अपने जेहन में उतारने के लिए उत्सुकता दिखायेंगे। अब भारत राम राज्य की ओर अग्रसर होगा। डॉ शक्रवार ने कहा कि आज देश के वैसे कारसेवक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में मूल्यवान योगदान और अपने को बलिदान दिया। आज लाखों हुतत्माओं के प्रति पूरा देश कृतज्ञ है।दीपोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के पूर्व सह-कोषाध्यक्ष सूरज कुमार प्रजापति ने की जबकि संचालन भाजपा आईटी सेल के जिला सह संयोजक सुमित सिंह व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन फेसबुक जिला प्रमुख विपुल गोस्वामी व युवा नेता हिमांशु प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।उक्त मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सूर्यकांत पांडेय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रहलाद राय, ज्योति कुशवाहा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार, भाजपा के शाहपुर नगर मंडल प्रभारी धीरज कुमार सिंह, भुनेश्वर ठाकुर, प्रदीप कुमार संन्यासी, संतोष कुमार, करोड़पति सिंह, मुनिंद्र राय, मोनू यादव, छोटू वर्मा, राजीव कुमार, महेश कुमार सिंह, अरुण शाह, प्रमोद राय, प्रिंस सिन्हा, मनोज प्रजापति समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए