ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लालू प्रसाद यादव की जमानत पर राजद नेताओं मे दिखा उल्लास…

औरंंगाबाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट द्वारा जमानत मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल औरंगाबाद के जिला महासचिव डॉ चंदन कुमार ने बधाई दी है।कहा कि झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाले के देवघर कोषागर मामले में राहत प्रदान की। शुक्रवार को चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्‍हें राहत दी।कोर्ट ने आधी सजा काटने की शर्त पर उन्‍हें जमानत दी है।देवघर कोषागार मामले में मिली इस राहत पर डॉo कुमार ने बताया कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, लालू प्रसाद के साथ लाखों गरीबों दलितों अल्पसंख्यक वंचित शोषित वर्गो की दुआएं हैं, हर्ष व्यक्त करने वाले अन्य नेताओं में युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सफदर युवा नेता संतोष यादव जितेंद्र सोनी, धर्मजीत यादव छात्र राजद नेता शत्रुघन यादव, ललेंद्र कुमार, निर्भय यादव के साथ अन्य कई लोग रहे।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button