अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारुण : ओवरलोड बालू व गिट्टी लदे हुए सात ट्रक को प्रशासन ने किया जप्त,लगी जुर्माना..

औरंंगाबाद अवैध तरीके से अपनी क्षमता से अधिक बालू व गिट्टी लादकर परिवहन करने के मामले में बारुण पुलिस ने कई वाहनो को गुरुवार की रात में पकड़ा है।गौरतलब है कि बारुण मुख्यतः अवैध तरीके से बालू का परिवहन जारी है।जिसे लेकर लगातार छापामारी विभिन जगहों पर की जा रही है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि निर्धारित चलान पर अंकित मात्रा से अधिक बालू व गिट्टी लेकर अवैध परिवहन करने के मामले में सात वहानो को पकड़ा गया है।जिसमे चार ट्रको पर बालू व तीन हाइवा पर गिट्टी वाहन की क्षमता से अधिक लिए हुए था।इन वाहनों को बारुण नवीनगर सड़क और बारुण दाउदनगर सड़क के विभिन जगहों से गुरुवार की रात में छापामारी कर पकड़ा गया।पकड़े हुए सभी वाहनो से परिवहन व खनन विभाग के द्वारा जुर्माना वसूल कर ही छोड़ा जाएगा। इधर एमवीआई उपेंद्र राव ने बताया कि पकड़े हुए वाहनो की कागजात व लदे हुए बालू व गिट्टी से सम्बंधित कागजात की जांच कर उपरांत जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।जिसमे लगभग दो लाख रुपये से भी अधिक राजस्व वसूला जाएगा।इस दौरान आरटीओ अनिल कुमार भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button