रांची : बड़ी लूट और हत्या की घटना को अंजाम देने के मकसद से एकत्र हुए पांच खूंखार अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 हथियार बरामद..

रांची/ओमप्रकाश, रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।बड़ी लूट और हत्या की घटना को अंजाम देने के मकसद से एकत्र हुए पांच खूंखार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।अपराधी रांची के चुटिया स्थित पावर हाउस के पास स्थित मकान में एकत्र होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।जिसकी सूचना पाकर राँची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोली के साथ 5 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।उनके पास से 10 हथियार भी बरामद किए गए हैं।इसके साथ ही रांची पुलिस ने अपराधियों के पास से 6 पिस्टल, 2 रिवाल्वर और 2 देसी कट्टे के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया है।इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों के पास से 84 हज़ार रुपए बरामद किए हैं।रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा ने कचहरी स्थित कार्यालय में इस बात की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से एक स्थान पर जमा हुए थे।
इन पांच अपराधियों के नाम हैं-
अभिजीत कुमार सिंह उर्फ सेंटी सिंह जो धनबाद जिले का रहने वाला है।अजय सिंह जो रांची के सिकिदिरी का रहने वाला है।जगत कुमार उर्फ लक्की उर्फ गोलू जो कि रांची के चुटिया का ही रहने वाला है।शिव नारायण महतो जो कि रांची के अनगड़ा का रहने वाला है।समीर कुमार बागची उर्फ कल्लू बंगाली जो कि रांची के कमड़े इलाके का रहने वाला है।