देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लड़कियों को ताइक्वांडो व मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के लिए पुलिस प्रशासन लगायेगी कैंप:-एसपी कुमार आशीष

किशनगंज पुलिस अब महिला सुरक्षा के लिए पिक ब्रिगेड दस्ता बनाएगी।जिसमें महिला पुलिस पदाधिकारी से लेकर महिला पुलिस बल तक शामिल होंगी।महिला सुरक्षा को लेकर तैयार की जा रही इस दस्ते को लेकर एसपी कुमार आशीष ने बताया कि नालंदा में इसके बेहतर परिणाम मिले हैं।नालंदा में प्रयोग सफल होने की बात कह एसपी ने इसे किशनगंज में भी लागू करने पर बल दिया है।लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द ही पिक ब्रिगेड का गठन कर तैनाती की जाएगी।यह बिग्रेड क्विक एक्शन टीम के तौर पर काम करेगी।शहर के विभिन्न स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के मुख्य द्वार पर पिक ब्रिगेड के मोबाइल नंबर को सार्वजनिक किया जाएगा।ताकि किसी भी प्रकार की वारदात की जानकारी फौरन दी जा सके।एसपी ने इस संबंध में बताया कि लड़कियों के साथ हो रही छेड़खानी की घटना किसी एक घर की समस्या नहीं है।हमें मिल जुल कर इस समस्या से निपटना होगा।युवाओं को भी विकृत मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है।युवा वर्ग महिलाओं का सम्मान करें वरना पुलिस अपना काम करेगी।लड़कियों को ताइक्वांडो व मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा कैंप भी लगाए जाएंगे।किशनगंज पुलिस छेड़छाड़ और छिनतई जैसी घटनाओं पर विराम लगाने के लिए अब लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी।प्रत्येक थानों में शिविर का आयोजन कर लड़कियों को ताईक्वांडो और मार्शल आट्र्स का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के बिना स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना करना बेमानी होगा।आज भी कुंठित मानसिकता के युवकों द्वारा राह चलती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और छिनतई की जाती है।जबकि लड़कियां उनका प्रतिवाद तक नहीं करती हैं।लेकिन ताइक्वांडो और मार्शल आट्र्स के प्रशिक्षण के बाद अब ऐसे मनचलों को तुरंत ही जवाब मिलेगा।एसपी ने कहा कि प्रथम चरण में पुलिस लड़कियों को जागरूक करने का प्रयास करेगी।जागरूकता अभियान के बाद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button