ताजा खबर

भाजपा सन्देश मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

आरा गुड्डू कुमार सिह संदेश प्रखंड के पुस्तकालय भवन में भाजपा संदेश मंडल के सम्मानित कार्यकर्ताओ की बैठक अध्यक्ष श्री नवल किशोर सिंह के अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री संजय सिंह ने किया। इस बैठक मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री सोनाधारी सिंह ने संगठन के कार्य और आने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने विस्तार से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किये गए कार्यो को घर घर तक पहुँचाने को कहा। इस बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री कौशल यादव ने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओ को अभिनंदन और स्वागत करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सोनू गुप्ता, तरारी विधान सभा किसान मोर्चा प्रभारी श्री मनंजय यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष श्री उदय चन्द्र वंशी, अति पिछड़ा मंडल अध्यक्ष श्री करमू केसरी, मंडल उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र साह,मंडल महामंत्री श्री सुधीर चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री बबन सिंह, मंडल महामंत्री श्री रूद्र नारायण सिंह, आइ टी सेल जिला संयोजक श्री सुनील तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बैकूठ सिंह, श्री छेदी सिंह, सियाराम सिंह, बिजेनदर सिंह, निरंजन सिंह,वीरेन्द्र यादव, राम कुमार यादव, युवा मोर्चा सूर्या सिन्हा, विश्वजीत कुमार,रतन कुमार, मनीष यादव, राकेश यादव, डब्लू सिंह, देवव्रत सिंह, विनोद कुमार, ने भी विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button