अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बेगूसराय : जिलाधिकारी के कार्यालय के पास पेड़ कटवाने गया वन कर्मी की पेड़ से दबकर मौत..

बेगूसराय/निलेश कुमार/मो० मुमताज, बेगूसराय में बन कर्मी की अचानक मौत उस समय हो गई जिस समय वह डीएम कार्यालय के पास कुछ मजदूरों के साथ पेड़ कटवाने के लिए गया था।अचानक पेड़ गिरने से वन कर्मी के शरीर पर जा गिरा और वन कर्मी भी वही दब गए आनन-फानन में मजदूरों ने पेड़ को हटाकर वन कर्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई।वन कर्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर चांदनी चौक के निवासी स्वर्गीय लखन दास का पुत्र प्रमोद प्रसाद दास के रूप में की गई।बताया जाता है कि मृतक वन विभाग के अस्थाई कर्मी के रूप में काम कर रहे थे वहां के स्थानीय कर्मचारी ने बताया कि प्रमोद प्रसाद साह काफी काम के प्रति जागरूक रहते थे इस घटना की सूचना परिजनों को दिया गया।परिजन के आते ही अस्पताल में कोहराम मच गया और मुआवजे की मांग को लेकर बिशनपुर चांदनी चौक के पास शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजन का कहना है कि वन विभाग के अस्थाई कर्मचारी थे और बीती शाम जिला अधिकारी ऑफिस में पेड़ कटवाने के लिए गए हुए थे उसी दरमियान यह हादसा हुआ।उन्होंने यह भी कहा कि जो उचित मुआवजा होता है सरकार सरकारी फंड से तत्काल दे।हालाकी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटवाया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button