अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन मांझी के आकस्मिक निधन पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की..

गया/सुमित कुमार मिश्रा, बिहार सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन मांझी के आकस्मिक निधन पर उनके गांव टिकारी प्रखंड के बलवा ग्राम पहुंचे जहां पर उन्होंने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।तत्पश्चात परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिए और उनके परिवार के द्वारा उनकी मृत्यु की जांच की मांग की गई जिसे माननीय मंत्री ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिए।इस दौरान उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा गौ पालन एवं बकरी पालन कराने में उन्हें सहयोग का भरोसा दिए और विश्वास दिलाया कि यदि उनके परिवार के सदस्य गौ पालन या बकरी पालन करते हैं तो सरकार द्वारा जो अनुदान दिया जाता है उसका उन्हें लाभ मिलेगा।उनके साथ भाजपा नेता मुकेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपेश कुमार वर्मा, शिव वल्लभ मिश्रा, जिला मंत्री किसान मोर्चा नगर युवा अध्यक्ष टिकारी रंजीत कुमार राजेश चौधरी, शंभू केसरी युवा नेता आयुष सिंह, साशी प्रियदर्शी, संतोष पांडे शामिल थे।

निजी कंपनी के संचालक के द्वारा पड़तारित करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।उनके परिवार से मिलने पहुंचे डॉ० प्रेम कुमार

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपेश कुमार वर्मा के आवास पर टेकारी किला अंदर में माननीय मंत्री डॉ० प्रेम कुमार (पशुपालन एवं कृषि संसाधन मंत्री बिहार सरकार) महीनों से अस्वस्थ चल रहे श्री वर्मा से हालचाल पूछा और जल्दी स्वस्थ होने की कामना की उसके बाद स्थित राजदेव चंद्रवंशी के घर जाकर कुछ दिन पूर्व उनके पौत्र मुकेश कुमार रांची में एक निजी कंपनी के संचालक के द्वारा पड़तारित करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए।माननीय मंत्री जी ने वरीय पुलिस अधीक्षक से बात कर उचित न्याय दिलाने का बात दिलाया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button