राजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” श्री राजीव गांधी जी की 76 वीं जयंती पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमिटी ने दिया विनम्र श्रद्धांजलि।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 76 वीं जयंती पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला सहित चंदवारा मरकचो डोमचांच जयनगर में भी प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भारत के 21वीं सदी के नायक के रूप में स्व०गांधी को नमन किया गया।

जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के आवासीय कार्यालय पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर क्रमवार माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तत्पश्चात स्व राजीव गांधी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश हित में किए गए महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्यो पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष आशीष पांडे,नवनीत ओझा बंटी, पूर्व महिला अध्यक्ष केसरी देवी महिला नेत्री प्रीति सहाय ने मतदान की उम्र 18 वर्ष करने, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय सहित जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना सहित महिलाओं के लिए आरक्षण हेतु स्व० गांधी को याद किया जबकि विशेष रुप से उपस्थित स्टेट कोऑर्डिनेटर झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस नेता भागीरथ पासवान,असंगठित कांग्रेस जिला अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह नगर पंचायत कोडरमा अध्यक्ष राजू सिंह वीरेंद्र राणा ने sc-st अत्याचार निवारण अधिनियम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिशन सहित दूरसंचार एवं कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी को नमन किया। मुख्य रूप से उपस्थित पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार,राजेश मेहता, रोहित गिरी, हिमांशु शर्मा, ने दल बदल विरोधी कानून सहित संविधान में 73 वा 74वां संशोधन कर पंचायती राज के प्रतिनिधियों को सत्ता का अधिकार दिलाने हेतु धन्यवाद दिया। उपस्थित निरंजन सिन्हा, जितेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, छोटे लाल पांडे ने अग्नि मिसाइल एवं राष्ट्रीय एकीकरण यथा लोंगवाल समझौता असम समझौता मिजोरम समझौता कर देश की एकता को मजबूत करने हेतु स्व गांधी को याद किया। सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास दीपक कुमार सिंह परमानंद यादव ने राजीव गांधी के द्वारा विदेश नीति के तहत अमेरिका से मधुर संबंध स्थापित करने एवं मालदीप में लोकतंत्र बहाल करने हेतु सराहना किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने स्थानीय निजी क्लीनिक एवं अस्पताल में मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच फल ब्रेड बिस्कुट एवं खाद सामग्री का वितरण कर भारत के विकास पुरुष के रूप में स्वर्गीय राजीव गांधी को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button