अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : पुलिस महानिदेशक द्बारा दिए गये दिशा निर्देशों पर अमल करने का निर्देश…

पूर्णिया एसपी कार्यालय में पुलिस कप्तान विशाल शर्मा के द्बारा एक बैठक की गई। जिसमें जिले के सभी थानाध्यक्ष, पुलिस अंचल निरीक्षक, डीएसपी के साथ-साथ अभियोजन पदाधिकारी, विशेष शाखा के पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस सी बी टीम, अपराध अनुसंधान विभाग, व्यवहार न्यायालय पूर्णिया एवं प्रभारी चाइल्ड लाइन इत्यादि शामिल हुए।अपराध समीक्षा के दौरान सभी लोगों को पुलिस महानिदेशक द्बारा दिए गये दिशा निर्देशों के अनुपालन करने पर जोर दिया गया।तथा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस पर अमल किया जाए।पुलिस महानिदेशक एवं पटना के मुख्य सचिव बिहार के द्बारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से मध-निषेध पर विशेष जोर देने के लिए कहा गया था एवं शराब की खेप के परिवहन पर कठोरता से कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था।बैठक में पुलिस कप्तान विशाल शर्मा द्बारा यह भी हिदायत दी गई कि हत्या, डकैती, लूट के सभी अनुद्भेदित कांडों का उद्भेदन कर संलिप्त अपराधकर्मियों या अभियुक्तों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।साथ ही सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस निरीक्षकों को यह भी आदेश दिया गया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उपाय करें तथा रात्रि गश्ती भी की जाए।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button