ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारुण : 10 अग्निपीड़ितों के बीच सीओ ने दी सहायता राशि का चेक…

औरंंगाबाद बारुण अंचल कार्यालय में बुधवार को दस अग्निपीड़ितों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व अंचल क्षेत्र के धुरिया गाँव मे अज्ञात कारणों से दस घरो में आग लग गया था। जिससे कि उनका घर का सारा सामान जल कर राख हो गया था।सभी परिवारों ने बताया कि उनका लगभग एक लाख रुपये का क्षति हुआ है।सीओ बसंत कुमार राय ने बताया कि धुरिया के पिंटू राजवंशी, साधु भुइया, बुधराम भुइया, कौशल्या देवी, उदय राम, सूर्यदेव राम, सोमारू भुइया, बिहारी भुइया, मकरजनी भुइया, करीमन भुइया और विनय भुइया को प्रति व्यक्ति 9800 रुपये का चेक आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दिया गया।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button