किशनगंज जिला में 21 जनवरी को 253 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में पांच लाख लोग शामिल होंगे।मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।तैयारी पूरी करने के साथ-साथ अब जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने की प्रशासन अपील कर रहा है,ताकि किशनगंज जिले का राज्य भर में अलग पहचान बने।लिहाजा शुक्रवार को जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने संवाददाता सम्मेलन कर मीडिया कर्मियों से लोगों को जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की।संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला का सैटेलाइट व हेलीकॉप्टर से फोटोग्राफी की जाएगी।इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक तैयारी पूरी कर लेने की बात कही।कार्यक्रम के तैयारी की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला के लिए निर्धारित मार्गों पर स्वास्थ विभाग के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।



