पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आत्मीय मुलाकात

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/नीतीश सेतु के उद्घाटन हेतु बिहार पहुंचे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच बेहद आत्मीय माहौल में मुलाकात हुई। एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान और सहज अपनापन उनके हाव-भाव एवं मुस्कुराहट में साफ झलक रहा था।
दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और कुछ समय साथ बिताया। यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच के आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों की खूबसूरत झलक पेश कर रही थी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस आत्मीय मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा करते हुए श्री नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री जी के बिहार से प्रस्थान के समय उन्हें विदाई देने के लिए भी पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। इस दौरान भी दोनों नेताओं के बीच वही गर्मजोशी, आत्मीयता और परस्पर सम्मान का भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर जदयू विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति डाॅ0 प्रो. रामवचन राय, विधान परिषद में सत्तारूढ़़़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ तथा मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार सरकार की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह एवं डाॅ0 अशोक चैधरी सहित एनडीए के कई नेतागण भी मौजूद रहे।



