अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नियम कानून के विपरीत कार्य करने के आरोप में आरटीपीएस कर्मी समेत दो पर प्राथमिकी…

किशनगंज जिला पदाधिकारी श्री महेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में बुधवार की शाम अंचलाधिकारी मोo शफी ने आरटीपीएस कर्मी मरगुब आलम व चौकीदार कैलाश कुमार पर कोचाधामन थाने में प्रतिवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।इस बाबत सीओ मोo शफी ने बताया कि दोनों आरोपितों पर नियम कानून के विपरीत कार्य करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।आपको बताते चलें कि बुधवार दिनांक-24.10.2018 को जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार के अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप में आरटीपीएस कर्मी मरगूब आलम धराया था।इसके साथ ही अंचल कार्यालय में मौजूद चौकीदार कैलाश कुमार को दोषी पाया गया।इसपर कड़ा एक्शन लेते हुए डीएम ने सीओ को एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!