District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : भू सर्वेक्षण कर्मचारी पर ग्रामीणों ने लगाया अवैध तरीके से रुपया वसूलने का आरोप

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बंदरझूला पंचायत के ग्रामीणों ने भू सर्वेक्षण शिविर के कर्मचारी रामाशीष रजक पर अवैध तरीके से रुपया वसूलने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भू सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है जिसके तहत किशनगंज जिला में भी भू सर्वेक्षण को लेकर शिविर लगाकर ग्रामीणों के भूमि से संबंधित कागजात जमा किए जा रहे हैं। इसी बीच भू सर्वेक्षण शिविर के कर्मचारी रामाशीष रजक द्वारा ग्रामीणों से भू संबंधित कागजात शिविर में जमा करने के नाम पर अवैध तरीके से रुपया लेने का मामला प्रकाश में आया है मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब भू सर्वेक्षण के कर्मचारी रामाशीष रजक को बंदरझूला पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जियापोखर में घेराव कर पूछा गया कि आप किस बात के रूपया ग्रामीणों से ले रहे हैं और मांग रहे हैं। वायरल वीडियो में भी देखा जा रहा है कि रामाशीष रजक को ग्रामीणों द्वारा सवाल जवाब किया जा रहा है और बैठक कर पूछा जा रहा है कि आखिर किस बात के रूपये ग्रामीणों से वसूले जा रहे हैं। मामले को लेकर डेरामारी के रोहित ठाकुर, सुरेश ठाकुर सहित अन्य लोगों का कहना है कि भू सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से रुपए की मांग की जा रही है रूपया न देने पर जमीन सत्यापन नहीं करने की धमकी दी जा रही है। वहीं वायरल वीडियो में रामाशीष रजक आरोपों से इनकार करते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त संबंध में शिविर प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही उक्त अमीन को फिलहाल कार्यक्षेत्र मौजा 205 से हटा दिया गया है और उसकी जगह दूसरे अमीन को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में ठाकुरगंज अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत ने भी बताया कि उक्त मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button