District Adminstrationठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : डुमरिया पंचायत बांक बस्ती में नल जल योजना बनी हुई है शोभा की वस्तु, ऑपरेटर और संवेदक है लापरवाह..

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के बांक बस्ती में लगातार कई महीनों से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी लगने के महीनों बीत गए लेकिन अब तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार नल जल योजना के लगाए गए पाइप फट जाते हैं तो कभी नल जल योजना के लिए लगाए गए फिल्टर भी खराब हो जाते हैं। आगे ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के तहत शुद्ध और स्वच्छ पेयजल मिलना चाहिए लेकिन आयरन युक्त जल मिलने से ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। गंदा पानी निकलने के कारण ग्रामीण जल का उपयोग पीने के पानी में भी नहीं कर पा रहे हैं और ना ही किसी अन्य घरेलू कार्य के लिए भी कर पा रहे है। इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत के मुखिया लतीफुर रहमान ने बताया कि नल जल योजना का कनेक्शन हर घर तक पहुंचा है लेकिन अब तक किसी को भी सही तरीके पानी नहीं मिल पाया है। वही आयरन युक्त पानी को लेकर पंचायत के मुखिया लतीफुर रहमान ने यह भी जानकारी दी है, कि जब से नल जल योजना के तहत पानी टंकी लगा है तभी से आयरन युक्त पानी निकल रहा है जो कि पानी टंकी के सिर्फ आस-पास में ही देखने को मिल रहा है। इस संबंध में ऑपरेटर जमालुद्दीन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तकरीबन तीन महीने से पानी सप्लाई का फिल्टर खराब है और इसकी सूचना संवेदक तक पहुंचा दी गई है। स्थानीय ग्रामीण महिलाएं नल जल योजना की बदहाली को लेकर और संवेदक और ऑपरेटर की लापरवाही को लेकर आक्रोशित नजर आई, महिलाओं का यह भी कहना है कि पिछले कई महीनों से ना तो ऑपरेटर उनकी बात सुन रहे हैं और ना ही नल जल की समस्या पर संवेदक भी उनकी बात सुन रहे हैं। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या संवेदक को इतनी छूट दे दी गई है विभागीय अधिकारी के द्वारा कि वह नल जल योजना को सिर्फ शोभा की वस्तु कई महीनों से बना कर रख दिए हैं ? और ऐसे संवेदक पर कार्रवाई कब तक होगी ? ये ग्रामीण जानना चाह रहे है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button