किशनगंज : बहादुरगंज के भौरादाह पंचायत में क्षेत्र भ्रमण कर राज्य सरकार की क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण।

प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवम संवेदनशील बनाने के निमित डीएम के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारियों ने भी क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का किया निरीक्षण।
- निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर होगी समीक्षा।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवम संवेदनशील बनाने के निमित डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बहादुरगंज प्रखंड के भौरादह पंचायत में भ्रमण कर विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता, मनन राम, वरीय उप समाहर्त्ता समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया और विहित प्रपत्र में निरीक्षण प्रतिवेदन डीएम को समर्पित किया है। गौरतलब हो कि किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री ने भौरादह पंचायत में भ्रमण कर पंचायत में क्रियाशील योजनाओं यथा हर घर नल का जल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, लक्ष्यित जन वितरण प्रणाली केंद्र, हर घर तक गली नली योजना, पीडीएस, मनरेगा योजना आदि का निरीक्षण किया गया।
डीएम श्रीकांत शास्त्री सर्वप्रथम बहादुरगंज प्रखंड के भौरादह पंचायत के वार्ड नंबर 4 में (कोरठ बनगामा) आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 104 पहुंचे। बच्चो की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, प्री स्कूलिंग की व्यवस्था का अवलोकन किया।कई सुधारात्मक निर्देश दिया गया। वार्ड संख्या 7 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 103 का भी निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात वार्ड संख्या 4 स्थित मनरेगा अंर्तगत किए गए जीर्णोधृत तालाब अर्थात् अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार डीएम ने आवास योजना, पीडीएस, पैक्स, नल जल योजना आदि विभिन्न योजनाओं का भी निरीक्षण किया।
वार्ड नंबर 7 के लक्ष्यित जन वितरण प्रणाली दुकान की निरीक्षण किया गया। पीडीएस डीलर से लाभुको को खाद्यान्न आपूर्ति पर पूछताछ किया गया। आगामी छठ पर्व के मद्देनजर डीएम ने पंचायत के विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण भी किया। वार्ड नंबर 8 के कंडीपोखर छठ घाट, बेनी छठ घाट पर किए गए तैयारियों का निरीक्षण किया गया। घाट पर आवश्यक सुविधा हेतु निर्देश दिया गया। इसी प्रकार, डीएम के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने भी मनरेगा योजनाओं, पीएम ग्रामीण आवास योजनाओं, पीडीएस, पैक्स केंद्र का निरीक्षण किया।
जिला के सभी प्रखंड में पंचायत में पूर्व प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने सुबह में ही अपने आवंटित पंचायत में पहुंचकर निरीक्षण किया। ज्ञातव्य हो कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को डीएम समेत सभी प्रशासनिक पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण कर उसकी प्रभाविकता का अनुश्रवण करते हैं। निरीक्षण के उपरांत निर्देशानुसार निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित किया गया है। तदनुसार अग्रेतर कार्रवाई अपेक्षित है।