टेढ़ागाछ पुलिस ने शनिवार की रात 15 वर्षों से फरार चल रहे हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया। 2001 में महमुद्दीन की हत्या का आरोपी व मुख्य साजिशकर्ता अभियुक्त कैलाश उर्फ जैला महतो को टेढ़ागाद पुलिस शनिवार रात मेदनिया रहिका थाना श्रीनगर (पूर्णिया) में धर दबोचा। 16 जून 2001 को हुई महमुद्दीन हत्याकांड मे आइपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 342, 34 के तहत दर्ज कांड संख्या 39/2001 में गिरफ्तार जैला महतो को रविवार को जेल भेजा गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल, अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह, रामप्रवेश कुमार, गजेन्द्र हिमांशु, अभय कुमार त्रिपाठी, रासबिहारी प्रसाद, उमेश राम, सिपाही मनोज कुमार व राजेश कुमार शामिल थे। जानकारी के अनुसार अभियुक्त कैलाश उर्फ जैला, जैलाश महतो विगत 15 वर्षों से नाम बदल कर विभिन्न स्थानों पर रहता था। शुक्रवार को वह अपने निज आवास यानी मेदनिया रहिका आया था। जैला के घर आने की सूचना पर एसपी राजीव मिश्र के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। घटना के समय अभियुक्त वर्ष 2001 में अपने ससुराल खजूरबाड़ी खररा में रहता था।
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह
Post Views: 186
Like this:
Like Loading...
Back to top button
error: Content is protected !!