District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मक्का की फसल को कीड़ा कर रहे हैं बर्बाद

किशनगंज-दिघलबैंक/फरीद अहमद, जिले के दिघलबैंक प्रखंड के आठगछिया पंचायत में मक्का किसान मो बालिस्टर ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मक्के में एक अजीब किस्म का किड़ा लग गया है जो मक्का के पौधे की पत्ती को खाते-खाते मक्के में निकलने वाले सीस को भी खा जाता है जिससे धीरे-धीरे पौधे खराब होते जा रहे हैं और मक्का का सीस भी नहीं निकल रहा है। आगे उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब कीटनाशक का प्रयोग कर फसल से कीड़ा को भगाने का प्रयास किया जा रहा है। कीटनाशक पूरे मक्का के फसल में ऊपर से मशीन के द्वारा छिड़काव किया जाएगा। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कीड़ा मक्का के पौधे के नर्म पत्तों को खाना शुरू कर देते है और सीस फसल वाली जगह को भी खा जाता है। जिससे पौधे खराब हो रहे हैं। इसी के रोकथाम हेतु कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने खेत के कई हिस्से दिखाएं जहां पर कीड़ा ने मक्का के पौधे के नर्म पत्तों को खा गए हैं और मक्का के सीस भी खा रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button