अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गया : टिकारी कोरोना के कई पॉजिटिव केस मिलने के बाद शुरू हुआ सैनिटाइजर का छिड़काव..

गया/सुमित कुमार मिश्रा, टिकारी में बीते बुधवार को एक साथ 27 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद नगर पंचायत प्रशासन गुरुवार को हरकत में आया।नपं प्रशासन द्वारा 6 कर्मियों व अग्निशमन वाहन की मदद से शहरी क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार में छिड़काव किया जा रहा है।नप प्रशासन द्वारा उठाये गये कदम की लोगो ने सराहना की है।बीते दिनों मेडिकल स्टोर संचालक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अनुमण्डल अस्पताल प्रशासन द्वारा एहतियातन संक्रमित युवक के परिजन व उनके संपर्क में आने वाले का कोरोना टेस्ट कराया गया था।बुधवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल स्टोर संचालक के 15 परिजन व संपर्क में आने वाले लोग पॉजिटिव पाये गये थे जिसके उपरान्त क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button