अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कुख्यात मवेशी सरगना महेश यादव उर्फ महेशिया को पीट पीटकर अधमरा कर दिया, इलाज के क्रम में मौत…

अररिया फारबिसगंज सीमावर्ती क्षेत्र में मवेशी चोरी की दुनियां में कुख्यात महेशिया मारा गया।कुख्यात महेश यादव उर्फ महेशिया मवेशी चोरी के मामले में अररिया व सुपौल जिले के कई थाना क्षेत्रों सहित सीमापार नेपाल की पुलिस के लिये सरदर्द बना हुआ था।48 वर्षीय महेशिया नरपतगंज थानाक्षेत्र के अंचरा गांव का निवासी बताया जाता है जिसे तीन बेटे व दो बेटी होने की जानकारी मिली है।इसका मुख्य पेशा मवेशी चोरी कर फिरौती वसूलना बताया जा रहा है।घटना के बारे में टेढ़ी मुसहरी गांव के कई प्रत्यक्षदर्शियों ने गुरुवार की सुबह बताया कि मकई खेत की पहरेदारी में लगे ग्रामीणों ने गांव के मंदिर के पास तीन चोरों को मवेशी चोरी करने की योजना बनाते समय पकड़ा।धर पकड़ के क्रम में दो मवेशी चोर भागने में सफल रहे।जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।मारपीट में जख्मी महेश के पकड़े जाने की सूचना फारबिसगंज पुलिस को देर रात करीब एक बजे दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को इलाज हेतु फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया।जहां इलाज के क्रम में कुख्यात की मौत हो गयी।बाद में थानाध्यक्ष शिवशरण साह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अररिया भेज दिया है।थानाध्यक्ष श्री साह ने बताया कि मृतक के आपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।साथ हीं धरपकड़ में ग्रामीणों के चंगुल से भागे दो अन्य की पहचान व गिरफ्तारी के लिये धरपकड़ अभियान तेज किया जाएगा।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button