प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राज्य रैपिड ब्लीज शतरंज में सौरभ पुरस्कृत…

किशनगंज अपने प्रदेश की के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने जिले का खिलाड़ी ओरिएंटल पब्लिक स्कूल का छात्र सौरभ कुमार प्रदेश के शीर्ष 10 खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर अपने जिले का नाम रौशन किया है प्रदेश शतरंज के रैपिड एवं ब्लीज प्रारूप में आठवां स्थान प्राप्त कर वे पुरस्कृत हुए।उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में 21 अप्रैल को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में सौरभ के साथ कमल कर्मकार, रोहन कुमार, मुकेश कुमार, महादेव भारद्वाज, चेतन दुग्गर, प्रिंस कुमार, वंश चौधरी, एवं आयुष कुमार भी शामिल थे।ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री सरजू मिश्रा ने भी सौरभ के इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी एवं बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेतन दुग्गर ने भी प्रतियोगिता में सर्वाधिक रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी बेगूसराय के मानस कुमार को पराजित कर किशनगंज का मान बढ़ाया।जिला शतरंज संघ परिवार के कमल मित्तल, मनीष जालान, डॉक्टर एम आलम, बिमल मित्तल, उदय शंकर दुबे, मनोज गट्टानी, सुभाष चंद्र घोष, शिफा सैयद हाफिज, सुनील कुमार अग्रवाल, डॉक्टर एमएम हैदर, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, दीप कुमार, सुनील कुमार जैन, उमेश अग्रवाल, रवि राय, श्रीमती ए कविता, जूलियाना अपूर्व कुंडू, मनीष जैन, डॉ शेखर जालान, श्रीमती मंजू देवी दुग्गर, अविनाश अग्रवाल, डॉo अतुल बैद, डॉo नवाज हसन, डॉo शैलेंद्र, मनीष कासलीवाल, मुनव्वर रिजवी, सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने सौरभ की सफलता पर उन्हें बधाई दी तथा सौरभ के साथ-साथ शेष सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर परिणाम देने हेतु प्रेरित किया।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button