District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मवेशी लदे 2 ट्रक में 50 से अधिक पशु जप्त, डीएम के निर्देश पर सीओ ने की कार्रवाई।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, एवं अचंल अधिकारी, के साथ संयुक्त रूप 50 से भी अधिक पशुओं से लदे दो बड़े वाहनों को बीते रात्रि 12 बजे सघन छापेमारी कर रामपुर चेकपोस्ट पर जप्त किया गया। जप्त वाहन को प्रखण्ड मुख्यालय, किशनगंज में रखा गया है तथा तश्करी की संभावनाओं की जाँच एवं जप्ती सूची तैयार करने हेतु थानाध्यक्ष किशनगंज को निर्देशित किया गया है। जप्त वाहन में पशुओं के उम्र के सत्यापन हेतु पशु चिकित्सा पदाधिकारी, किशनगंज को निदेशित किया गया है। विदित हो कि जिला पदाधिकारी द्वारा इस प्रकार की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से जिले का भ्रमण किया जा रहा है तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी के प्रयास से न केवल अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा है बल्कि विकासात्मक कार्यों को भी गति दी जा रही है। जिले में पर्यटन के विकास की संभावना एवं औद्योगिक क्षेत्र में विकास की संभावना के मद्देनजर सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। जिले को बिहार में हरेक क्षेत्र में अव्वल लाने का प्रयास किया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button