District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बारिश की वजह से स्थगित हुई गृह रक्षकों की दक्षता परीक्षा, सोमवार को होगी परीक्षा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारी बारिश के कारण असफाकउल्लाह खां स्टेडियम में हुए जलजमाव की वजह से किशनगंज (ग्रामीण), बहादुरगंज प्रखण्ड के लिए गृह रक्षकों के नामांकन हेतु आयोजित शारिरिक दक्षता जाँच परीक्षा को आज रद्द करना पड़ा है। रविवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की असफाकउल्लाह खाँ स्टेडियम, खगड़ा मैदान में वर्षा के पानी के अत्यधिक जलजमाव के कारण अब कल यानी सोमवार दिनांक-06.06.2022 को आयोजित की जाएगी। रविवार सुबह से लगातार पंपसेटों के द्वारा मैदान में जमा हुए पानी को बाहर निकालने का प्रयास किया जाता रहा। साथ ही जे.सी.बी. मशीन की भी इसमें मदद ली गई। परंतु पानी की निकासी में लग रहे हैं अपेक्षाकृत अधिक समय के मद्देनजर अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए शारीरिक दक्षता की परीक्षा को स्थगित करते हुए अगले दिन आयोजित किए जाने का फैसला किया गया। दिनांक 06.06.2022 को किशनगंज शहरी एवं सभी प्रखंडों के छूटे हुए अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा भी आयोजित होनी है, जिसे यथावत रखते हुए कल ही आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!