किशनगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : गायत्री परिवार विश्व पर्यावरण दिवस पर गृहे गृहे पौधारोपण का दिया संदेश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विश्व पर्यावरण के मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा पर्यावरण उत्सव के निमित गायत्री परिजनों ने गृहे गृहे पौधारोपण किया गया जिले के सभी प्रखंड स्तर पर वृक्षरोपण किया गया। इस मौके पर जिले के इंसान स्कूल के परिसर में कई छायादार और फलदार पौधा लगाए। इंसान स्कूल के निदेशक शिफा सैयद हफीज ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है प्रकृति से सुरक्षा पाते रहने के लिए उसका संरक्षण करना जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे सजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाये। वृक्षारोपण करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये गायत्री परिवार द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिये। गायत्री परिवार के ट्रस्टी मिक़्क़ी साहा ने बताया कि मानव और पर्यावरण का अत्यन्त गहरा सम्बन्ध है, ‘‘तेन त्यत्केन भुंजीथाः‘‘ के भाव से प्रकृति का लगातार शोषण होता रहा है, इसी लिए जरूरी है कि हम व्यापक स्तर पर इसका संरक्षण करें, अधिक से अधिक पेड़, पौधें लगाये, साथ ही आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण की महत्ता से अवगत कराये, वास्तव में पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कदम बढ़ाना होगा, नही तो वसुन्धरा कही जाने वाली पृथ्वी एक दिन बंजर होकर रह जायेगी। युवा प्रकोष्ठ के सौरभ कुमार ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए सबसे बढ़ा उपहार है पेड़ पौधों को लगातार काटे जाने से वातावरण जहरीला होता जा रहा है, इसका दुष्परिणाम धरती पर जीवित प्रत्येक प्राणी के ऊपर पड़ रहा है। इस लिए जरूरी है कि हम पर्यावरण के प्रति सजग बने। इस अवसर पर नीम, अर्जुन, गुलमोहर सहित आम का पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक हेमंत चौधरी, एसएन झा, निगार सैयद हसन, रेहाना फातमा, रघुवंश प्रसाद, मो० जमील अहमद, मो० इरशाद, मो० इरफान, मो० अली एवं गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button