
किशनगंज पुलिस ने अलग अलग थानाक्षेत्रों में मद्य निषेध अभियान चलाया, जियापोखर थानाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने 70 बोतल नेपाली शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, टेढ़ागाछ पुलिस ने 50 बोतल नेपाली शराब किया जब्त,कोचाधामन पुलिस ने 3 बोतल शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार।पकड़े गए सभी लोगो को जेल भेज दिया गया। जियापोखर पुलिस ने कद्दूभीठा गांव में छापेमारी कर 70 बोतल नेपाली शराब बरामद की।मालुम हो की पुलिस कार्रवाई में गृहस्वामी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।थानाध्यक्ष सुबोध गुप्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रंजीत सहनी उर्फ भिखारी के विरूद्ध बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत 272,273 कांड संख्या 3/17 अंकित कर जेल भेजा गया।आपको बताते चले की थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कद्दूभिट्ठा गांव में किसी एक घर से शराब का धंधा चल रहा है।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जियापोखर थानाक्षेत्र के कद्दूभीठा गांव में थानाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने छापेमारी कर रंजीत सहनी उर्फ भिखारी को गरिफ्तार किया, छापेमारी में रंजीत सहनी के घर से नेपाल निर्मित 70 बोतल शराब जब्त की गई।इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।वही टेढ़ागाछ पुलिस को गश्ती के दौरान 50 बोतल नेपाली शराब बरामद करने में कामयाबी मिली।पुलिस की गश्ती गाड़ी की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गए।हालांकि टेढ़ागाछ संभावित ठिकानों पर जगह-जगह छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली।जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार टेढ़ागाछ थाना की पुलिस भोरहा बसाक टोला में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान धंधेबाज विमल बोसाक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके पर 50 बोतल नेपाली शराब बरामदगी किया गया।शराब को जब्त कर पुलिस धंधेबाज विमल बोसाक को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की।थानाध्यक्ष के अनुसार बिहार संशोधित मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत आइपीसी की धारा 271/273 के तहत कांड संख्या 26/17 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।शराब बरामदगी को लेकर गठित गश्ती दल में चंद्र मोहन तिवारी,पुअनि राज कुमार सिंह,अभय त्रिपाठी,मनोज कुमार,अभय त्रिपाठी गजेन्द्र हिमांशु,जितेन कुमार आदि शामिल थे।वही कोचाधामन थानाध्यक्ष मो० इरशाद आलम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो शराबी को गिरफ्तार की।उसके पास से तीन लीटर देशी शराब भी बरामद की।
POSTED BY-DHARMENDRA SINGH
Post Views: 199
Like this:
Like Loading...
Back to top button
error: Content is protected !!