अपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पश्चिम बंगाल की सीमा के पास मिला किशनगंज के युवक का शव

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर से सटे पश्चिम बंगाल की सीमा के पास पोखर में किशनगंज के युवक मंजय कर्ण का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है एवं युवक के कपड़े, मोबाइल पोखर से बाहर, मिला है। जिससे हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ दिन पहले राजू कामती का इसी तरह का मामला सामने आया था। गौरतलब तलब हो कि सदर थाना परिसर में मृतक की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व दो लोगो के साथ शराब पीने मेरे पति गए थे दोनों अपने अपने घर आ गए पर मेरे पति नही आए। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बताया कि बंगाल पुलिस से सम्पर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button