District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला अभियोजन एवं एंपावर्ड कमेटी की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में डुमरिया स्तिथ समाहरणालय सभागार में सोमवार को “जिला अभियोजन एवं एम्पोवेरेड कमिटि” एवं “जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गई। डीएम के द्वारा सभी अभियोजन पदाधिकारियों को अधिकाधिक वादों में संबंधित न्यायालयों से दोष सिद्ध (Conviction) कराने का निदेश दिया गया। सभी अभियोजन पदाधिकारियों को अभियोजन सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय, किशनगंज से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक गवाहों को उपस्थित कराने का निदेश दिया गया। जिला अभियोजन एवं Empowered कमिटि की बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) अजित प्रताप सिंह चौहान, उत्पाद अधीक्षक तारीख महमूद, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी किशनगंज एवं सभी अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित थे। डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि उर्वरक की कालाबाजारी रोकने एवं उचित मूल्य पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध हो, इस हेतु गठित छापामारी दल द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण, छापामारी करेंगे। पंचायत स्तर पर कार्यरत कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार की उपस्थिति एवं निगरानी में उर्वरक की बिक्री हो, इसका वे विशेष ध्यान रखेंगे तथा नियमित रूप से उर्वरक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी करते रहने का निर्देश दिया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button