ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर रेल हादसे में घायल होने वालों की सूची जारी…

इंदौर-पटना एक्सप्रेस के कानपुर के नजदीक पुखरायां में हुए हादसे के निशान अभी मिटे भी नहीं थे कि रेलवे की लापरवाही से बुधवार सुबह एक और बड़ा हादसा हो गया।आशंका है कि पटरी चटकी होने से सुबह 5.45 बजे टूंडला सेक्शन के रूरा स्टेशन से चंद कदम पहले सियालदह से अजमेर जा रही 12987 अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इसमें 118 से अधिक लोग घायल हो गए।15 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं,इनमें 13 स्लीपर कोच (एस 1 से एस 13 तक) और दो जनरल हैं।दो बोगियां एस-5 व एस-6 नहर में लटक गईं,छह पलट गईं और सात पटरी से उतर गईं।घायलों को कानपुर के हैलट व अकबरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इनमें कुछ की हालत गंभीर है।118 घायलों का प्राथमिक उपचार स्टेशन पर ही किया गया,जिसके बाद कुछ घर चले गए।पहले दो लोगों की मौत की बात सामने आई थी लेकिन बाद में प्रशासन ने इससे इन्कार किया।सुबह जब हादसा हुआ तो ट्रेन 108 किमी की रफ्तार से जा रही थी।घटनास्थल हावड़ा-दिल्ली रूट पर कानपुर से करीब 45 किमी दूर है।सुबह का समय होने से कुछ यात्री दैनिक क्रियाओं में व्यस्त थे और कुछ सो रहे थे।गाड़ी के हिचकोले लेते ही चीख पुकार मच गई।स्थानीय लोग थोड़ी ही देर में राहत व बचाव कार्य में जुट गए।डीएम कुमार रविकांत सिंह व एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जिन लोगों की मौत की बात कही जा रही थी,उनका इलाज चल रहा है।रेलवे की रेस्क्यू टीम,एनडीआरएफ व सेना की टीमें जब पहुंचीं तब तक अधिकांश घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था।बाद में सुरक्षित बची छह बोगियों को अजमेर की ओर रवाना किया गया।कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से कानपुर व कुछ को टूंडला भेजा गया।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।प्राथमिक तौर पर रेल फ्रैक्चर बताया जा रहा।

कानपुर के पास आज सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर रुरा स्टेशन के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की 15 बोगियां पटरी से उतर गईं,इस हादसे में 60 लोग घायल हो गए हैं।8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।रेलवे ने हादसे में सभी घायलों की सूची जारी कर दी है।

60 घायलों की सूची….

 उत्तर प्रदेश-10 घायल

1-वीरेंद्र (22) नकटी बहुरी,चंदौली,यूपी

2-सुमन अवस्थी (45) हरजेंदरनगर, कानपुर

3-वसी अहमद (33) चमनगंज कानपुर

4-अश्वनी (24) एचएल टाउनशिप,चकेरी,कानपुर

5-राजकृष्ण ओझा (54) नेचर विला कॉलोनी,त्रिवेणीपुरम,इलाहाबाद

6-खुशनुमा बेगम (38) सिविल लाइंस,इलाहाबाद

7-राजकुमारी,नैनी,न्यूबाजार,छिवकी स्टेशन रोड,इलाहाबाद

8-नाथपाल (65) नैनी न्यूबाजार,सीअोडी रोड छिवकी स्टेशन रोड,इलाहाबाद

9-गोलू पुत्र मुन्नेलाल(18) पछावा,मिर्जापुर

10रीमा देवी (23) जैतेपुर,भदोही

झारखंड- 7 घायल….

1-सुतार पुत्र महेश कुमार (16 साल) रांची

2-तान्या पुत्री महेश (19) रांची

3-उपेंद्र यादव पुत्र सरयू यादव (21) कोडला,झारखंड

4-उमेश मोदी (54) इंदरापुर,कोडला,झारखंड

5-तनमय साहू पुत्र महेश कुमार(10)रामनगर कॉलोनी,रांची,झारखंड

6-उपेंद्र मोदी (50) गोडुखा,झारखंड

7-ज्योति (22) भनई रोड भगत जी शिवमंदिर के पास,झारखंड

बिहार-2 घायल


1- विमल कुमार,आरा,भोजपुर

2-सुनैना पासवान (38) कैमा,पटना

पश्चिम बंगाल-22 घायल

1-सुदेवी (55)भागनकुड़िया,पं.बंगाल

2-शेख कुरबाना अली (33) दंडपुरी,पं.बंगाल

3-अजीत कुमार (34) रहता कमालपुर,चंदेलपुर धीमा

4-मौसमी दत्ता (42) बंके रोड,सहजुना,कोलकाता

5-दोषीकाना दास(43) लोधेपुर पानीहाटी,पं.बंगाल

6-शोपन दास (56)24 परगना,पं.बंगाल

7-सुभाष पाल (38)सोनवाला,दैवीपाना,पं.बंगाल

8-ममता सरकार (32) इनायतपुर साउथ,पं.बंगाल

9-तरुण लता दास (47) दमदम एयरपोर्ट,पंश्चिम बंगाल

10-सरस्वती दास(46) 24 परगना पं.बंगाल

11-अरुणिमा(44) तारिफदर,कोलकाता

12-सीमा डे (38)अगरपुरा नट्टी,स्टेशन रोड,कोलकाता

13-प्रीति वर्मा (23) नंदीबगान,कोलकाता

14-शहनाज परवीन (36)वसीर हार,नार्थ,परगना,पं.बंगाल

15-नूर हबीबा,24 परगना पं.बंगाल

16-मीना डे,कैशरोडगा रोड,सरजुरा, कोलकाता

17-प्रवीण कुमार पुत्र प्रदीप (24) पीजीएस नार्थ

18-सतीश परवारी (28) भादरा पुरबिया,पं.बंगाल

19-कालीचरन,मालदा,बर्धमान,पं.बागल

20-मौसमी पुत्री सुभाष पाल (6) नाका सिपारा,नोदिया,पं.बंगाल

21-सुभांगर बैरागी,उत्तर पारा,कालीगंज,नादिया,पं.बंगाल

22-इंदू गुप्ता (50)काकीनारा जगदल,पं.बंगाल

राजस्थान-16 घायल…

1-महेंद्र कुमार (60) भीलवाड़ा,राजस्थान

2-नारायन (57) भंगेरा,नवलगढ़,राजस्थान

3-अंजना देवी (75) सुभाष नगर,भीलवाड़ा,राजस्थान

4-अशोक जैन (45) सगनेर,जयपुर राजस्थान

5- सलमा (29) भारत नगर,कलवार रोड,जयपुर,राजस्थान

6-ममता जैन (45) सीताराम कॉलोनी,सोनपुर,जयपुर,राजस्थान

7-रामा दास (45) मैनडाबरा,राजस्थान

8-किरन (52) चित्तौड़गढ़,राजस्थान

9-महबूल शेख (33) भारत नगर कच्ची बस्ती,जयपुर,राजस्थान

10-महाबुल (31) भारत नगर,कच्ची बस्ती,जयपुर

11-रमाकांत (64) मुरलीपुरा,जयपुर,राजस्थान

12-शीला पत्नी राजेश (23) डगोर,राजस्थान

13-दीपिका (30) कुनाली,राजस्थान

14-राजेश (30) डूगरपुर,राजस्थान

15-राम सिंह (28) धमकिया हागर,जयपुर,राजस्थान

16-महेश (30) पोछिया,राजस्थान

अज्ञात-3
1-मोईन शेख (37)-अज्ञात

2-सुप्रीया पत्नी अनूप विश्वास (28) मगरा स्टेशन रोड

3-एक अन्य अज्ञात…

रिपोर्ट:-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Back to top button