ताजा खबर

कल रात्रि लोजपा राम विलास प्रदेश कार्यालय 1 व्हीलर रोड पटना में पार्टी के राजमाता जी के उपस्थित में लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी जी ने दिनेश राज पासवान जी को पुनः लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता का मनोनयन पत्र दिये।

ऋषिकेश पाण्डेय/ प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी के माता जी, लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री राजू तिवारी जी ने, जमुई सांसद सह बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी माननीय अरुण भारती जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना , प्रधान महासचिव संजय पासवान, युवा बिहार प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे जी, बिहार संसदीय बोर्ड अध्यक्ष माननीय हुलास पांडे जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी,विष्णु पासवान जी, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ सिंह ,अनुपम पासवान जी, प्रदेश महासचिव चंदन पासवान जी, एससी/ एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता दिनेश राज पासवान को बधाई एवं शुभकामना दी ।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी के विचारों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर 10 वर्ष पूर्व दिनेश राज पासवान पार्टी के सदस्यता लिए थे। इससे पूर्व में दिनेश राज पासवान लोजपा पटना महानगर अध्यक्ष तथा इससे भी पूर्व मे युवा प्रदेश महासचिव के पद पर भी मनोनीत थे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास छोटे से छोटे कार्यकर्ता को प्रोत्साहित कर राजनीति में आगे बढ़ने का काम करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!