अपराध

आरा :- अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद

गुड्डू कुमार सिंह भोजपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पिरो के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष नारायणपुर तथा नारायणपुर पुलिसकर्मियों द्वारा गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की हीरो एक्टिवा मोटरसाइकिल के साथ तीन-चोर सोनू उर्फ़ छक्का ,मनीष कुमार तथा आदर्श कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें दरोगा उर्फ़ राहुल, सुमन कुमार तथा शुभम कुमार को चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया

बरामद गाड़ियों की सूची इस प्रकार हैं

दो अपाची मोटरसाइकिल,एक काले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,एक हीरो होंडा अचीवर मोटरसाइकिल, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची
मनीष कुमार पिता जनार्दन सिंह ग्राम इकौना थाना गडहनी,सोनू कुमार उर्फ़ छक्का पिता राम जी यादव ग्राम डिलीया थाना चौरी,आदर्श कुमार पिता संजय सिंह ग्राम भगवानपुर थाना पावना,शुभम कुमार पिता संजय प्रसाद ग्राम गडहनी थाना गडहनी, सुमन कुमार पिता सियाराम सिंह ग्राम डुमरिया थाना गडहनी,दरोगा उर्फ़ राहुल पिता जुगल सिंह ग्राम डुमरिया थाना गडहनी,गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ छक्का,सीता राम जी यादव ग्राम बलिया थाना चौरी का अपराधिक इतिहास रहा है जो निम्न है चरपोखरी थाना कांड संख्या 184 /19 दिनांक 23/08/19 धारा 392 भादवी में आरोपित है। चौरी थाना कांड संख्या 138/19 दिनांक 15/09/19 धारा 379 भादवी में आरोपित है।टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय पीरो द्वारा पुरस्कृत किए जाने हेतु अनुशंसा की जाएगी।टीम में शामिल पुलिसकर्मियों की सूची निम्न है – थानाध्यक्ष नारायणपुर पुo अo नीo निकुंज भूषण प्रसाद,सo अo निo शैलेश कुमार,सo अo निo गुरू प्रसाद,सिo/382 रामअवध सिंह यादव,सिo/127 मयंक कुमार,सिo/291 सत्यम कुमार,सिo/253 चिरंजीव कुमार,सिo/257 करणजीत कुमार,सिo/573 अजय कुमार,सिo/1066 विकास कुमार साव,चाo सिo /26 प्रिंस कुमार प्रियांशु,चाo सिo / संतोष कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button