District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया :  मुख्य सचिव का आदेश का नही हो रहा था डीटीओ पर असर, नव पदस्थापित डीएम ने मामले को लिया गंभीरता से डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार से किया मुक्त।

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर लंबे से समय डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में रह रहे विपिन कुमार को डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। डीएम इनायत खान ने मामले में आदेश जारी किया। अब विपिन कुमार यादव मूल पदस्थापन लोक शिकायत कार्यालय फारबिसगंज में फरियादियों के मामलों की सुनवाई करेंगे। वह काफी लंबे समय से डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में जिला मुख्यालय में रहते थे। इससे मूल स्थापन कार्यालय अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय फारबिसगंज में कार्यों को बोझ बढ़ता जा रहा था। विपिन कुमार यादव डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में रहने के कारण सप्ताह में केवल दो दिन ही फारबिसगंज अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंच पाते थे। इससे समय से परिवादियों की सुनवाई नहीं हो पाती थी। मुख्य सचिव ने 19 अप्रैल को आदेश जारी किया था कि कोई भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार में नहीं रहेंगे। लेकिन आदेश का कोई असर डीटीओ पर नहीं हो रहा था। नव पदस्थापित डीएम इनायत खान ने मामले को गंभीरता से लिया और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार कुमार यादव को डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया। अपर वरीय उप समाहर्ता विजय कुमार को डीटीओ का प्रभार दिया गया है। वहीं अनुमंडल लोक शिकायत सदर के पंकज कुमार को भी अतिरिक्त बिहार खाद्य निगम कार्यालय अररिया से मुक्त कर दिया है। अब यह दोनों अधिकारी अपने अनुमंडल लोक शिकायत कार्यालयों में बैठकर लोगों की शिकायतों को दूर करेंगे। फारबिसगंज के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार यादव 18 फरवरी 2019 से वहां पदस्थापित हैं। डीएम की अनुशंसा पर परिवहन विभाग ने विपिन कुमार यादव को काफी पहले डीटीओ का प्रभार दिया था, जिस पर वे काबिज थे और मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद डीटीओ के प्रभार में थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button