ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : बिहार मे लोगों के लिए राजद ही एक मात्र विकल्प:-जिलाध्यक्ष 

कार्यकर्ता ही पार्टी की होती है रीढ़..

  • जोकीहाट में राजद की प्रखंड स्तरीय पंचायत अध्यक्ष व सचिवों की बैठक आयोजित।
  • सभी 27 पंचायत के चयनित अध्यक्ष व सचिव को दिया गया चयन-पत्र।

अररिया/अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड के उदामोर के पास सोमवार को राजद के पंचायत अध्यक्ष व सचिवों की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई।इसकी अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो० वाजुद्दीन ने की।जबकि इसका संचालक पूर्व मुखिया प्रदीप यादव ने किया।बैठक मे पहुँचे राजद के जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान ने कहा संगठन मे शामिल कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है।पहले कार्यकर्ता की सम्मान जरूरी है।इस पार्टी मे सभी कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान मिलती है।उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के लिए राजद ही एक मात्र विकल्प है।जो हमेशा साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ती आ रही है।उन्होंने कि सरकार नाकामयाबी सारी पोल कोरोना महामारी के दौरान ही खुल चुकी है। बिहार मे लोगों के बीच त्राहिमाम मची है।भारी तादाद मे लोगों की काम छिन गइ।दो जून की रोटी के लिए मजदूरों की पलायन बदस्तुर जा रही।इसके साथ ही आफिसरशाही चरम पर है।उन्होंने कहा लंबे अर्से चली आ रहे नीतिश सरकार को गद्दी से हटाने का यह सुनहरा अवसर है।आगामी विधान सभा चुनाव मे पार्टी कार्यकत्ता पूरे ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।वहीं जिला प्रवक्ता गुड्डु झा ने कहा कि बिहार की राजनीति मे लोगों की बीच नफरत फैलाने की तरह की तरह साजिश चलरही है।मगर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उनके हर नापाक मंसुबे को नाकाम करने सलाहियत रखती है।उन्होंने पंचायत स्तर के संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।इस दौरान प्रखंड के सभी सताइसों पंचायत के चयनित अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष श्री पासवान के हाथों दिया गया।इसमें रफीक आलम, मायानंद यादव, मो वसीक, मो० नइम उद्दीन, शमशाद आलम, उमेश यादव, मो० तहजीब, अखिलेश विश्वास, अफजल हुसैन, मो० अजीम, शफीक, मदन यादव, मो० अर्शद, अनील यादव, नीतीश कुमार राय, दानिश अख्तर आदि सहित भार संख्या मे कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button