District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीएम के निर्देश पर जिला के विभिन्न पंचायतो में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं की हो रही हैं जांच..

अररिया/अब्दुल कैय्युम, डीएम इनायत खान के जिला में पदभार ग्रहण करते ही जांच का सिलसिला शुरू कर दिया। हालांकि इस जांच के बेहतर परिणाम दिखाई देने लगी हैं। डीएम के लगातार क्षेत्र का निरीक्षण से सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ हैं। जिला पदाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर गुरुवार को जिला के विभिन्न पंचायतों का अधिकारियों द्वारा जांच कराई गयी। इसी क्रम में अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विनोद कुमार ने अररिया जिला के पलासी प्रखंड के चौरी व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पंकज कुमार ने पलासी प्रखंड के चहटपुर पंचायत के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में पदाधिकारी अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने चौरी पंचायत के नल जल, पीएम आवास, आदि योजनाओं का भौतिक जांच किया। वही जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पंकज कुमार ने चहटपुर पंचायत के विभिन्न योजनाओं कि जाँच की। इस क्रम में उन्होंने 15वीं वित्त आयोग से बनाई गई नाला, पीएम आवास, मनरेगा सहित अन्य योजनाओ की जांच की। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पंकज कुमार ने योजनाओ की जांच के बाद पर संतोष जाहिर किया। बताया कि फाइलों में थोड़ी कमी पाई गई। जिस का संधारण का निर्देश दिया गया हैं। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि चहटपुर पंचायत कार्यालय में लोक शिकायत से संबंधित जन चौपाल का भी आयोजन किया गया। वही अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बताया कि सभी योजनाओ का क्रियान्वयन कुल मिलाकर ठीक था। इस के बाद उन्होंने बाढ़ क्षेत्र पीपरा बिजवार व धर्मगंज का भी जायजा लिए। इस अवसर पर सीओ विवेक कुमार मिश्र, बीडीओ मोनालीशा प्रियदर्शनी, मुखिया रूबी शोएब, मुखिया प्रतिनिधि शोएब आलाम, मुखिया कृपानंद सिंह, आवास सहायक दीपक कुमार, पीआरएस राजा राम, इकबाल हुसैन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button