District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीएम इनायत खान ने समाहरणालय सभाकक्ष में बाढ़ की तैयारी के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक।

अररिया/अब्दुल कैय्युम, समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में डीएम इनायत खान ने संभावित बाढ़ की तैयारी को लेकर जिले के सभी प्रखण्डों के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संभावित बाढ़ की सभी स्तरों पर सुदृढ़ ढंग से पूर्व तैयारी तथा संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को सप्ताह में दो दिन अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय एवं पंचायतों में संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित स्थलीय निरीक्षण करने तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित मापदंड तथा पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण योजनाओं के निष्पादन को लेकर डीएम ने जरूरी निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाढ़ आपदा के मद्देनजर सड़क, पुल-पुलिया, बांध, नाव की उपलब्धता, मानव दवा, पशु चारा पोलिसिट, लाइफ जैकेट बाढ़ आश्रय स्थल, ऊंचे शरण स्थल का भौतिक निरीक्षण तथा गोताखोरों की सूची, सामुदायिक रसोई, पेयजल, संचालन स्थल एवं रसोई संचालक को चिन्हित, बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता की दस-दस सूची संपर्क नम्बर के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ सभी पदाधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर संभावित बाढ़ 2022 की पूर्व तैयारी सभी स्तरों पर बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया गया। शनिवार को थानों में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों एवं आवेदन के निष्पादन हेतु संबंधित डीसीएलआर एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा सीओ को आपस में समन्वय बनाकर नियमानुसार ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। अंचल स्तर पर प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय पर निष्पादन करने को लेकर अपर समाहर्ता को निर्देशित किया गया।जिस अंचल में एसी डीसी बिल समायोजन से संबन्धित विपत्र अधिक राशि का लंबित है। उसे ससमय निष्पादन हेतु डीडीसी की अध्यक्षता में कमिटी गठित कर निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीसीएलआर अररिया एवं फारबिसगंज तथा संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!