ताजा खबर

*कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की दी बधाई*

संजय कुमार सिन्हा/दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी बधाई।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस महापर्व पर सभी सूबेवासी आपसी प्रेम सौहार्द्र से मनाएं और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हैं। इस पर्व पर राज्य में व्याप्त अंधकार मिटे और प्रकाश की ओर अग्रसर हो ऐसी कामना करते हैं। उन्होंने सूबे में इस पर्व को लेकर जनता को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस पर्व के संदेश को समझते हुए राज्य में आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button