District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर पुलिस ने शहर के तेघरिया में गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी, 40 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस के द्वारा मंगलवार रात एक बजे शहर के तेघरिया में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 40 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एएसआई संजय यादव ने कार्रवाई की है। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर तेघरिया में छापेमारी कर 40 लीटर देशी शराब जप्त किया है मौके से कारोबारी को गिरफ्तार किया है सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्याययिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button