राज्य
पूर्व विधान परिषद सदस्य उदय कांत चैधरी के असामयिक निधन होने पर जद (यू0) ने शोक संवेदना व्यक्त की
मुकेश कुमार/जद (यू0) के पूर्व विधान पार्षद उदय कांत चैधरी का आज पटना के सहयोग अस्पताल में असामयिक निधन होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह, विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, डाॅ0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, महासचिव श्री परमहंस कुमार एवं श्री अनिल कुमार ने शोक व्यक्त करते हुये ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर-शांति और उनके प्रियजनों को कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।