District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी केन्द्र संचालको के साथ समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन।

किशनगंज, 09 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, श्रम संसाधन विभाग, संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, किशनगंज के तत्वाधान में मंगलवार को जिला अंतर्गत सभी कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी केन्द्र संचालको (KYP) के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मासिक समीक्षा बैंठक में जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा जिला अंतर्गत सभी कौशल विकास केन्द्रों के साथ कई विशेष मुद्दो पर चर्चा की गई एवं गुणवत्ता पूर्वक प्रशिक्षण सुनिश्रित करने हेतु कई विशेष निर्देश एवं सुझाव दिये गये। इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा की गई। बैठक में सभी कौशल विकास केन्द्र संचालक (KYP) एवं जिला कौशल प्रबंधक, किशनगंज छोटू साह, जिला कौशल विशेषज्ञ संतोष कुमार, यंग प्रोफेशनल, मो० मशरूफ अनवर एवं कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थिति थे एवं उनका योगदान सराहनीय रहा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button